• Mon. May 25th, 2026

द्वाराहाट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक को किया गिरफ्तार

web fast news logo

Almora : प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नशे में वाहन चलाने/ओवर स्पीड/ओवर लोड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है । शुक्रवार को चैकिंग के दौरा शराब के नशे में चारपहिया वाहन चलाने वाले एक चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर, वाहन सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन | करने वाले नौ वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया । जिनमें से सात वाहन चालको से मौके पर 3500/- रू0 का जुर्माना व दो वाहन चालकों का चालान मा0 न्यायालय के लिए किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर न्यूसैन्स फैलाने वाले पांच व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही चैकिंग के दौरान थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान लोक न्यूसेंस फैलाने वाले पांच व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर मौके पर 1250/ रू0 का जुर्माना वसूला गया।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *