गैंग के सदस्यों की निशांदेही पर लक्सर क्षेत्र में हुई 4 चोरी तथा 1 लूट का माल व नगदी की गई बरामद
पिता-पुत्र का साहस बदमाशों पर पड़ा भारी। लूट के मंसूबों पर फेरा पानी, मारपीट में घायल होने व फायर से बचने के बाद भी साहस का परिचय देते हुए 01 बदमाश को पकडा। बदमाश की निशानदेही पर चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साहसी पिता-पुत्र को एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित।
लक्सर / हरिद्वार : ग्राम अलावलपुर लक्सर में 15 मार्च 2023 की प्रातः 03 बदमाशों द्वारा नीरपाल सिंह पुत्र रत्न सिंह के घर मे दीवार फांदकर घुसे और धमकाते हुए नकदी लूटी गयी। इस दौरान पिता-पुत्र द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने नीरपाल सिंह के पुत्र उपलक्ष के उपर तमंचे से फायर किया गया जिसमें वह बाल बाल बच गया। मारपीट में घायल होने व फायर से बाल-बाल बचने के बाद भी साहस का परिचय देते हुए 01 बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया जबकी 02 अन्य बदमाश मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होती देख मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा पकडे गये बदमाश गगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी घीस्सोपुरा पथरी को 01 अदद तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस के साथ नियमानुसार हिरासत पुलिस लेते हुए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लक्सर क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चोटिल हुए नीरपाल सिंह व उनके पुत्र को तत्काल घायल अवस्था में वास्ते उपचार सी०एच०सी० लक्सर भिजवाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 242/23 धारा 394,397,457, 34 भादवि बनाम गगन व अन्य 02 अज्ञात दर्ज किया गया।
अभियुक्त गगन से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली कि अभियुक्त द्वारा अपने भाई वतन व नितिन के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान इनके द्वारा बनाए गए सपेरा गैंग द्वारा लक्सर क्षेत्रांतर्गत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की भी जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने सपेरा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के क्रम में 15 मार्च 2023 को वांछित अभियुक्त नितिन गोरखनाथ व पूजा को दबोचने में सफलता हासिल कर उनकी निशांदेही पर विभिन्न वारदातों से चोरी किया गया माल बरामद किया गया।
