सेव जागेश्वर फॉरेस्ट अभियान: इंडियन यूथ फेडरेशन ने युवाओं के साथ आयोजित किया भ्रमण कार्यक्रम

आज दिनांक 05 मई को इंडियन यूथ फेडरेशन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के साथियों ने संचालित अभियान सेव जागेश्वर फॉरेस्ट के तहत युवाओं का एक भ्रमण आयोजित किया। इस अभियान को आचार संहिता के पहले शुरू किया था और तब से अब तक युवा जागेश्वर के देवदार के जंगलों को बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही सरकार से इस जनविरोधी फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।रविवार युवाओं ने जागेश्वर जाकर वहां के लोगों से बातचीत भी की। युवाओं ने कहा कि सरकार ने अभी तक रोड चौड़ीकरण के लिए लगभग 1000 पेड़ काटने के फैसले को निरस्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के विरोध के चलते इस आदेश पर समीक्षा की बात की है जबकि इस फैसले को तुरंत रद्द करना चाहिए और भविष्य में ऐसे फैसले लेने से बचना चाहिए। इंडियन यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजक भारती पांडे ने कहा कि चिपको, हेलंग जैसे अनेक पर्यावरण से जुड़े आंदोलन राज्य में सफल हुए हैं और लोगों ने अपने जंगलों को बचाया भी है अतः जागेश्वर को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

इस मौक़े पर इंडियन यूथ फेडरेशन की टीम से दीपांशु पांडे और खुशी कनवाल ने अपने विचार रखे। इस दौरान नाज़िम अली, ममता, वसीम, ममता,विद्या कनवाल, नीलम, वैष्णवी, रुद्र अमित सिंह, निकिता, हिमांशु, धीरज, मयंक समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इंडियन यूथ फेडरेशन की इस मुहिम की स्थानीय जनता का समर्थन भी मिला।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago