• Sat. Mar 21st, 2026

    इन्स्टाग्राम से हुआ प्यार! 3 बच्चों की मां 20 साल के आशिक के साथ हुई फरार

    हल्द्वानी शहर में तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर बीबीए के छात्र से दोस्ती हो गई। दोनों की बातें होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर 20 साल के युवक के घर रहने चली गई।

    सैन्यकर्मी की लापता पत्नी को हल्द्वानी पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ से बरामद किया है। महिला एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है।इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के चलते महिला तीन बच्चों और पति को छोड़कर बीती नौ दिसंबर को घर से चली गई थी। सैन्यकर्मी ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच मेडिकल चौकी प्रभारी मो. आकिल को सौंपी गई। जांच के दौरान महिला की लोकेशन यूपी के आजमगढ़ में मिली। पुलिस लोकेशन के आधार पर महिला के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, महिला जिस युवक के घर थी वह बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र (20) है। पुलिस महिला को समझाकर हल्द्वानी लाई और यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। इस बीच काफी देर तक कोतवाली में हंगामा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *