अल्मोड़ा निवासी डा. जयदीप कुमार बिष्ट की पुत्री रिजर्व बैक आफ इण्डिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा ग्रेड बी अधिकारी’में हुआ है। इस वर्ष इसकी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद लगभग 235 विद्यार्थी चयनित हुए है, जिनमें से कु0 गार्गी बिष्ट भी है। गार्गी बिष्ट की प्रारम्भिक शिक्षा कूर्मांचल एकेडमी, अल्मोड सेंट मैरी, नैनीताल तथा होली एन्जिल पब्लिक स्कूल , अल्मोड़ा से हुई,इन्होने स्तानक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि भौतिक विज्ञान में मिराण्डा हाऊस,दिल्ली विष्वविद्यालय से प्राप्त की। अपने विद्यार्थी जीवन मे आप एक कुषाग्र छात्रा रही। तथा सभी परिक्षाओ में सर्वोच्च स्थान पर रहीं। गार्गी के पिता डा0 जयदीप कुमार बिष्ट वर्तमान में विवेकानंद पर्वतीय संस्थान में विभागाध्यक्ष, फसल उत्पादन के पद पर कार्यरत है तथा माता डा. इला बिष्ट, सोबन सिंह जीना विष्वविद्यालय, जंतु विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष है। आपकी छोटी बहन कु. वसुन्धरा बिष्ट वर्तमान में कम्प्यूटर सांइस इंन्जीनिरिंग की छात्रा हैं । गार्गी बिष्ट की इस उपलब्धि एवं सफलता पर जहाँ एक और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया, वही दूसरी ओर भाकृअनप-वि.प.अनु.सं., अल्मोडा के निदेशक, अधिकारिओं एवं समस्त कर्मचारियों ने प्रषंसा व्यक्त करते हुए गार्गी बिष्ट व परिवार को हार्दिक बर्धाइ दी। गार्गी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनो एंव गुरुजनों को दिया है।
