• Thu. Mar 5th, 2026
    paysafecard casinoer online casinos zimpler casinos online deposito paypal dkk online casinoer polskie kasyna online kasyno polska online casino mit visa einzahlen neteller casino deposit casino paypal dobre kasyna internetowe nowe casino online polskie kasyno online opinie mobile online casino bonus ohne einzahlung online magyar kaszinó online casinos neteller casinos that accept ecopayz amazon pay casino seriöse online casinos echtgeld best casino online in canada amazon pay casino best casino app casino neosurf új magyar online casino casinos online com transferencia bancaria kasyna online casino zimpler bezahlen kaszinó gyors kifizetéseket mifinity casino neosurf casinos canada casino online top melhores casinos portugal casinos online com transferencia bancaria ezeewallet casino polskie kasyno online 2025 casino online paypal mastercard casino online visa card casino mobil casino kasyno bez kyc kasyna internetowe opinie bedste bankoverførsel casino best casino that accepts muchbetter casino online com skrill binance online casino casino einzahlung mit visa casino paysafe uj online casino bitcoin online casino fast payout online casino online casino ohne österreichische lizenz betrugstest pay with phone bill casino best casino sites

    कनाडा में बसे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइज जारी की भारत सरकार ने…..

    Latest news webfastnews

    कनाडा : संभलकर कर रहें भारतीय नागरिक, हेट क्राइम का खतरा है ; भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कनाडा में सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों में तेजी आई है। भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों में तेजी आई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा करने वाले भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।

      यह पूरा मामला पाकिस्तान प्रायोजित खालिस्तानी तत्वों को बढ़ावा देने के लेकर है। कनाडा के ब्रैम्पटन में जिस दिन तथाकथित सिख जनमत संग्रह आयोजित किया गया, उसी दिन पाकिस्तानी कॉन्सल जनरल जनबाज खान ने वैंकूवर में दो खालिस्तान समर्थक गुरुद्वारों का दौरा किया। तथाकथित जनमत संग्रह कराने को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच विदेश मंत्रालय की सलाह आई है। विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय ने कहा है, “कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। इन अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, भारतीय नागरिकों और कनाडा में पढ़ाई कते लिए जाने वाले छात्रों या लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।” कनाडा सरकार से कार्रवाई की मांग विदेश मंत्रालय और कनाडा में भारत के उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों ने हाल ही में सामने आई सांप्रदायिक घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे “अपराधों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने” के लिए कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है, “कनाडा में अब तक इन अपराधों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है।

    कनाडा में भारतीय नागरिक और छात्र ओटावा में उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में वाणिज्य दूतावास के साथ वेबसाइट या मदद पोर्टल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इस तरह का पंजीकरण भारतीय मिशनों को “किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति की स्थिति में कनाडा में भारतीय नागरिकों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने” की अनुमति देगा। गौरतलब है कि कनाडा में भारतीय मूल के करीब 1.6 मिलियन लोग रहते हैं। इसके अलावा कनाडा में भारतीय मूल के 17 सांसद और तीन कैबिनेट मंत्री भी हैं, जिनमें रक्षा मंत्री अनीता आनंद भी शामिल हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *