• Mon. May 25th, 2026

सतत विकास लक्ष्यों की जागरूकता एवं उनकी प्राप्ति हेतु चलाया हस्ताक्षर अभियान

ByD S Sijwali

Sep 23, 2022
web fast news logo

Almora – अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सतत विकास लक्ष्य की 7वीं वर्षगॉठ के अवसर पर जनपद में दिनॉंक 21 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2021 तक एस0डी0जी0 सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में न्यूर्याक में आयोजित सम्मेलन में यू0एन0 के 193 सदस्य देशों द्वारा सतत विकास के 17 लक्ष्य व 169 उपलक्ष्य निर्धारित किये गये। वर्ष 2016 से देश तथा 2018 से प्रदेश में इसे क्रियान्वित किया गया।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जनपद के समस्त राजकीय इण्टर कालेजों में सतत विकास लक्ष्य सप्ताह के अवसर पर प्रश्नोत्तर व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर दिनॉंक 24 सितम्बर, 2022 को बैठक आयोजित की जायेगी। जनपद के कलैक्ट्रेट तथा विकास भवन में सतत विकास लक्ष्यों की जागरूकता एवं उनकी प्राप्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समस्त विभागों से एकजुट होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *