रेलवे द्वारा एक बार फिर से अतिक्रमण पर कार्यवाही शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है रेलवे ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा करने के साथ भूमि की नपाई शुरू कर दी है। रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही में जुट गया है।

तहसीलदार लालकुआं व कोतवाल लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया। वही आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं और साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है, इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्यवाही करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है।
वही क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं।
इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल डीआर वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
