• Fri. Apr 24th, 2026

    उत्तराखंड: दिनदहाड़े युवक पर तमंचे से झोंका फायर, मची अफरा तफ़री

    उत्तराखंड से एक युवक पर दिन दहाड़े तमंचे से फायर करने की घटना सामने आई है। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। भरे बाजार में फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

    किस्मत अच्छी रही कि गोली युवक को नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि गुरूवार शाम रानीपुर निवासी हर्ष अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था, तभी एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा।

    आरोप है कि, जब वह आगे नहीं बढ़ा तो उसने फायर झोंक दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *