X

स्टील फैक्टरी के पास किशोर का शव मिलने से मची सनसनी

हल्द्वानी। कमलुवागांजा स्थित स्टील फैक्टरी के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक परिजनों ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।
रामाशंकर निवासी धिमरा मीरगंज तीन महीने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमलुवागांजा आए थे। यहां वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र (15) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से निकला था। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय महिला जब गाय चराने जंगल गई तो उसे कमलुवागांज में स्टील फैक्टरी से लगते हुए जंगल में एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
सूचना पर एसओ मुखानी पंकज जोशी और लामाचौड़ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उधर परिजनों ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का अंदेशा जताया है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि किशोर के शरीर में चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं।

This post was published on 14/09/2024 4:57 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post