X

शर्मनाक! नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी फोटो इंस्टाग्राम में लगाकर लिख दिया कि यह 2000 रुपये में बिकती है, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पहले तो एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया और फिर उसका मोबाइल छीनकर उसके इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर लिख दिया कि यह 2000 रुपये में बिकती है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बनभूलपुरा निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में गौलापार में रहने वाले आरोपी से उसकी बेटी की मुलाकात हुई थी, जो दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर पहले गौलापार के एक होटल में और फिर रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसने किशोरी का मोबाइल छीन लिया और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट वायरल कर दी, जिसमें लिखा था, “ये 2000 रुपये में बिकती है।” इस पोस्ट ने किशोरी और उसके परिवार को सामाजिक रूप से अपमानित किया।पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले बाजार जाते समय आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और उसका मोबाइल छीनकर यह हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। बताया गया कि पहले भी यह मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा था, लेकिन समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। अब आरोपी के बार-बार उत्पीड़न के चलते पीड़िता ने फिर से शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

This post was published on 18/04/2025 8:13 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post