बड़ी ख़बर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बता दें कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी गई थी। जहां 25 जून से नामांकन प्रक्रिया होने का एलान कर दिया था। आचार संहिता भी लागू हो गई थी। इन सभी तैयारियों के बीच नैनीताल हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है।
नैनीताल हाईकोर्ट ने रिजर्वेशन पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से रोक लगाई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक जारी, आज भी होगी सुनवाई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी है। मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार है। बुधवार को राज्य सरकार…
Uttarakhand panchayti chunav: प्रदेश में जुलाई में होंगे पंचायत चुनाव जुलाई 2025 में होंगे पंचायत चुनाव, ओबीसी आरक्षण निर्धारण इसी माह हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कुहासा अब छंट गया है। पंचायत चुनाव जुलाई में होंगे। हाईकोर्ट में इस आशय का…