X

भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I

कीर्तिनगर हिंसरियाखाल पट्टी के 7 गांवों में 3 माह से चल रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को 3 माह में दिया दूसरा ज्ञापन हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल ने कहा 90 दिनों से क्षेत्र के 7 गांव में एक बूंद पानी नहीं आया महिलाओं को 2 से 3किमी दूर हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है अनुच्छेद 21 के तहत पानी हमारा अधिकार है इसमें कोई समझौता नहीं होने देंगे। SDM महोदय द्वारा जल संस्थान JEA विजय सिंह जी को तत्काल फोन के माध्यम से अवगत करवाया गया लक्ष्मोली हाड़िमधारा पापिंग योजना के तहत हिंसरियाखाल क्षेत्र से पानी को लेकर अधिक शिकायतें आ रही है जिसमें जल संस्थान JEA विजय सिंह जी का कहना है मोटर में विद्युत लोड के कारण अभी तक हफ्ते में एक दिन पानी दिया जा रहा था कल से पानी सुचारू रूप से चलाया जाएगा, उपजिलाधिकारी महोदय जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कल से क्षेत्र में पानी दिया जाएगा।
हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने चेतावनी दी यदि 3 दिन में जल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो तीसरा ज्ञापन नहीं दिया जाएगा क्षेत्रीय जनता के साथ हिंसरियाखाल जगदीश्वर महादेव के परागण में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कार्मिक अनशन शुरू किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशाशन की होगी।
इस मुहिम मौजूद रहें सामाजिक कार्यकर्ता हरदेव कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सिरोला, रामलाल उमरियाल,नरेश,हिमेश, अन्य साथियों द्वारा हिंसरियाखाल, कपरोली, सिरोला की विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं पर SDM महोदय कीर्तिनगर से मुलाकात की।

This post was published on 19/05/2026 6:18 AM

Categories: Article / report
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........