• Mon. May 25th, 2026

कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा के आवास में हुआ होली मिलन कार्यक्रम, जमकर उड़े होली के रंग

web fast news logo

अल्मोडा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इन दिनों होली की धूम मची हुई है। पुरूषों की जहां देर रात तक बैठकी होली की महफिलें सज रही हैं, वहीं कई घरों में महिला होली विशेष अंदाज में मनाई जा रही है।

रविवार को कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा के आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नगर क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही पुरुषो ने भी प्रतिभाग किया। जहां महिला होल्यारों ने होली गीत गाए, होली गीतों के साथ ही स्वांग का भी अभिनय किया गया। होली गीतों में जल कैसे भरूं जमुना गहरी……., राधा अबकी बार ने मोहे मारो, पिचकारी……. आदि होली गीतों को गाकर होली का जमकर लुत्फ उठाया गया। इस दौरान होली के इस माहौल में सभी लोगों ने पुरुषों एवं महिलाओं ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
इस आयोजन के दौरान गीता मेहरा, राजा बिष्ट, जानकी बिष्ट, प्रथा तिवारी, गोविंदी कार्की, विद्या बिष्ट, किरण साह, तारु जोशी,गोविंद सिंह मेहरा,दीवान मेहरा,प्रदीप मेहता,दिनेश भट्ट, सात समेत क्षेत्र की अनेकों लोग मौजूद रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *