सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के सत्रः 2023-24 में प्रवेशित समस्त छात्र – छात्राओं के लिए जरुरी ख़बर है आगामी 7 नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस चुनाव में वोट डालने के लिए प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है।
परिसर में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिए हुए विद्यार्थी अनिवार्य रूप से दिनांक 06-11-2023 के अपराह्न 3 बजे तक अपना परिचय पत्र बनवा लें जिससे कि विद्यार्थियों की मतदान में भागीदारी हो सकें। मतदान दिवस पर बिना परिचय पत्र के प्रवेश वर्जित रहेगा। सूच्य है कि उक्त समयावधि के उपरांत दिनांक 10-11-2023 के बाद ही परिचय पत्र निर्गत किये जा सकेंगे।
