• Wed. Apr 22nd, 2026

    विजयपुर पाटिया क्षेत्र के पचघटिया में भी देवीधुरा की तरह होता हैं पत्थर युद्ध

    ByD S Sijwali

    Oct 27, 2022
    Latest news webfastnews

    अल्मोड़ा। गोवर्धन पूजा के मौके पर आज पचघटिया नदी के दोनों छोरों पर खड़े होकर पाटिया और कोटयूडा गांव के लोगों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर बरसाए। इस युद्ध में पाटिया और भटगांव के लड़ाकों ने पचघटिया नदी का पानी पीकर विजय हासिल किया। यह युद्ध करीब आधे घंटे तक चला।
    विजयपुर पाटिया क्षेत्र के पचघटिया में खेले जाने वाले इस युद्ध में पाटिया, भटगांव, कसून, पिल्खा और कोटयूड़ा के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिसमें पाटिया और भटगांव एक तरफ तो दूसरी तरफ कसून, कोटयूडा और पिल्खा के ग्रामीण शामिल थे। आज इस पत्थर युद्ध मे चारों ख़ामो के लगभग आधा दर्जन लड़ाके घायल हो गये।
    इस युद्ध को देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग आते हैं। पाषाण युद्ध का आगाज पाटिया गांव के मैदान में गाय की पूजा के साथ हुआ। इस पाषण युद्ध का आगाज बाकायदा ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है। जिससे योद्धाओं में जोश भरा जाता है। इस पाषण युद्ध की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युद्ध के दौरान पत्थरों से चोटिल होने वाले योद्धा किसी दवा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बल्कि बिच्छू घास व उस स्थान की मिट्टी लगाने से वह तीन दिन बाद ठीक हो जाता है।
    पाषण युद्ध कब से शुरू हुआ और क्यों किया जाता है, इसके बारे में कोई सटीक इतिहास की जानकारी तो नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों की मान्यता है कि जब अल्मोड़ा क्षेत्र में चंद वंशीय राजाओं का शासन था, उस वक्त कोई बाहरी लुटेरा राजा इन गांवों में आकर लोगों से लूटपाट कर करता था। उससे परेशान होकर एक दिन इन 5 गांवों के लोगों ने लुटेरे राजा और सैनिकों को पत्थरों से मार-मार कर भगाया था।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *