X

रुद्रपुर में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में किच्छा बाईपास के पास एक कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी…

रुद्रपुर : जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में किच्छा बाईपास के पास एक कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी जिस वजह से उक्त युवक हवा में ऊपर उछल कर सड़क पर गिरने से बुरी तरह से घायल हो गया। वह तो युवक की किस्मत अच्छी रही जो ड्यूटी पर जा रहे सीपीयू सिटी दीपक भट्ट ने बिना कोई समय गुजारे तत्काल घायल युवक को रिक्शा के माध्यम से मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया और निकटतम पुलिस टीम व कंट्रोल रूम को सूचना दी। युवक अभी ICU में है।और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह घटना लगभग 19 सितंबर दिन में लगभग 3:00 बजे के आसपास की है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
वही इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और घायल युवक गोपाल प्रजापति निवासी कुंवरपुर बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

This post was published on 21/09/2022 8:17 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post