• Wed. Feb 11th, 2026

भारत की पहली नेत्रहीन महिला टीम घोषित, 25 अप्रैल से नेपाल का दौरा करेगी

सुषमा पटेल होंगी कप्तान और गंगव्वा नीलप्पा हरिजन उपकप्तान

भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ (CABI) ने भारत की पहली महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम की घोषणा की है, जो नेपाल के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि टीम का चयन हाल ही में भोपाल में संपन्न चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

CABI के अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

CABI के अध्यक्ष डॉ. महंतेश जी. किवादासन्नवर ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसका हम लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह सिर्फ शुरुआत है, और ये महिलाएं हमें और भी गौरवान्वित करेंगी और कई दृष्टिबाधित महिलाओं को जुनून के साथ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी।”

सुषमा पटेल को कप्तान बनाया

बता दें कि भारत में ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने 2023 में भारत और नेपाल के बीच नेत्रहीनों के लिए आगामी टी-20 द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए मध्य प्रदेश की सुषमा पटेल को कप्तान और कर्नाटक के गंगव्वा नीलप्पा हरिजन को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। CABI चयन समिति के अध्यक्ष और एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया क्रिकेट के महासचिव ई जॉन डेविड ने बताया कि चयन परीक्षणों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखी गई थी।

टीम इस प्रकार है

बी 1 वर्ग- सुषमा पटेल (कप्तान), के.संध्या, वर्षा, पद्मिनी टूडू, सीमू दास, प्रिया, वी.रावानी।

बी 2 वर्ग-गंगव्वा नीलप्पा हरिजन (उपकप्तान),सैन्ड्रा डेविस, बसंती हंसदा, प्रीति बेन,प्रीति प्रसाद।

बी 3 वर्ग- फूला सरेन,गंगा कदम, दीपिका टीसी, झीली बिरुआ, एम सत्यवती।

T-20 राष्ट्रीय ट्रॉफी की शुरुआत 2019 में हुई थी

पिछले दशक में दृष्टिबाधित पुरुषों के क्रिकेट की सफलता के बाद, दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए T-20 राष्ट्रीय ट्रॉफी 2019 में शुरू की गई, जिसमें 7 अलग-अलग राज्यों की 150 महिलाओं ने भाग लिया। पहला राष्ट्रीय टूर्नामेंट ओडिशा ने जीता था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने ब्रांड एंबेसडर बनकर इस प्रयास का समर्थन किया और टूर्नामेंट के लॉन्च के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने अपनी एकजुटता दिखाई।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *