• Mon. May 25th, 2026

केदारनाथ यात्रा: इस बार घोड़े-खच्चर पिएंगे गर्म पानी, जगह-जगह लगवाए जा रहे गीज़र

केदारनाथ यात्रा में इस बार घोड़े खच्चरों के पीने का पानी गर्म करने के लिए आठ स्थानों पर गीजर लगवाए जा रहे हैं। यात्रा में ठंडा पानी पीने के कारण कई घोड़े खच्चरों की मौत हुई है, जिसे दिखते हुए इस बार जिला प्रशासन कई नई व्यवस्था कर रहा है।
बीते वर्ष यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर लगभग एक हजार घोड़े-खच्चरों की मौत हो गई थी। इसका मुख्य कारण घोड़े-खच्चरों को ठंडा पानी पिलाना बताया गया था। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 400 के आसपास बताई गई। तब पशु चिकित्सकों ने घोड़े-खच्चरों की मौत के लिए उन्हें ठंडा पानी पिलाये जाने को एक प्रमुख वजह माना था।
नई व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने जल संस्थान के लिए 72 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। इन पैसों से घोड़े खच्चरों के विश्राम के लिए टिन शेड और गर्म पानी के लिए गीजर आदि की व्यवस्थाएं की जानी हैं।

https://mobile.twitter.com/elonmusk/status/1625695877326340102

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *