अल्मोड़ा । बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा नंदादेवी मेला समिति के सौजन्य से नगरपालिका सभागार में आयोजित कुमाउनी भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के बच्चों ने तत्काल दिए गए विषय पर कुमाउनी में अपना भाषण प्रस्तुत किया। सीनियर वर्ग के सभी 32 प्रतिभागियों ने बंद पर्ची के आधार पर मिले विषय पर अपना-अपना भाषण प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या नीलम नेगी की अध्यक्षता में संपन्न सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानाचार्य जी.सी.जोशी, नीरज भट्ट व सोनू उप्रेती ने मूल्यांकन में सहयोग किया। राजकीय इंटर कालेज चौरा हवलबाग की कनक जोशी-प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के ललित जोशी-द्वितीय तथा एडम्स इंटर कालेज अल्मोड़ा की निर्मला मेहता तृतीय स्थान पर रही। राजकीय इंटर कालेज जसकोट की अंकिता नेगी तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की खुशी जोशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

जूनियर वर्ग में ‘कुमाऊं में नंदादेवी कौतिक’ विषय पर आयोजित कुमाउनी भाषण में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर अल्मोड़ा की बबीता बिष्ट- प्रथम, के.डी.मैमोरियल पब्लिक स्कूल की तनिष्का तिवारी -द्वितीय, तथा विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के सौरभ सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। राजकीय इंटर कालेज जसकोट के गौरव सांगा तथा राजकीय इंटर नाई की स्वाति बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आनंदसिंह बिष्ट, डॉ. ललित जलाल, डॉ. पवनेश ठकुराठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
‘अल्माड़ में नंदादेवी कौतिक और नानतिन’ विषय पर आयोजित प्राथमिक वर्ग की कुमाउनी भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के रक्षित गड़कोटी-प्रथम, पाइन वुड स्कूल के आदित्य सिंह बिष्ट-द्वितीय तथा सेंट ऐग्नेस जूनियर हाईस्कूल हीराडूंगरी की कोमल बिष्ट तृतीय स्थान पर रही।श्री कृष्ण विद्यापीठ की सार्थक सिलोरी तथा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की आस्था बोरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक बतौर श्रीमती लीला खोलिया, भास्कर भौर्याल व विपिन जोशी ने सहयोग किया। सर्वश्री नीरज पंत,डॉ. सतीशचंद्र भट्ट, व प्रेमा गड़कोटी ने समानान्तर चली प्रतियोगिताओं का संचालन किया। दिनेश भट्ट, ज्योति भट्ट व डॉ.दलीपसिंह बोरा ने प्रतियोगिता के समय संयोजन में सहयोग किया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी 81 बच्चों को डॉ. हयातसिंह रावत, श्यामसिंह कुटौला, आनंदसिंह बिष्ट तथा अशोक भाटिया के सौजन्य से दो-दो पुस्तकें उपहार में दी गई। बालप्रहरी की ओर से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। अंत में नंदादेवी मेला समिति की ओर से 15 बच्चों को पुरस्कार अल्मोड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी तथा मेला समिति के सदस्य डॉ. निर्मल जोशी ने दिए। उपस्थित सभी बच्चों को बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शेखर लखचौरा के सौजन्य से फल आदि वितरित किए गए। लोक कलाकार भास्कर भौर्याल व ज्योति भट्ट व प्रेमा गड़कोटी ने हुड़के की थाप पर जहां बच्चों को गीत सुनाए। वहीं बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने प्राथमिक व जूनियर के बच्चों को खेल कराए। प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उदय किरौला ने सभी का स्वागत किया। अंत में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय कोषाघ्यक्ष प्रमोद तिवारी व जिला सचिव जगदीशचंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह को पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य नीलम नेगी, जी.सी जोशी, पहरू के संपादक डॉ. हयातसिंह रावत व पूर्व स्वास्थ्य निदेशक जे.सी.दुर्गापाल, मेला समिति के सदस्य इतिहासकार डॉ. निर्मल जोशी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ के भीमसिंह भाकुनी, डे केयर सेंटर के चंद्रमणी भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, श्यामसिंह कुटौला,आशा बिष्ट,सहित 44 शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में शहर के बच्चों के साथ ही राजकीय कन्या इंटर कालेज दन्या, राजकीय इंटर कालेज जसकोट, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल दड़मियां;,राजकीय इंटर कालेज नाई, राजकीय इंटर कालेज कमलेश्वर, राजकीय इंटर कालेज चौरा हवलबाग आदि स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
