• Mon. May 25th, 2026

अतिथि शिक्षिका के प्रभावित होने पर छात्र हुए भावुक


धौलादेवी – राजकीय इंटर कॉलेज खेती धौलादेवी में कार्यरत अतिथि प्रवक्ता अंग्रेजी अनीता मेहरा सांगा शासन द्वारा नई नियुक्ति होने पर प्रभावित हो गई है इनके प्रभावित होने पर विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राए इनकी कार्यप्रणाली और इनके साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए काफी भावुक हो गए सभी छात्र छात्राओं का रो रो कर बहुत बुरा हाल देखने को मिला सभी छात्र छात्राओं द्वारा भावुक होते हुए मैडम आप ही हमें अच्छे से पढ़ते है आप हमे छोड़ कर मत जाओ कहा इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने भी शिक्षिका की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके द्वारा छात्रों के प्रति किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा तथा अन्यत्र कार्योजित होने पर भी इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

अतिथि शिक्षक 2015 से प्रदेश के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं जिस कारण प्रदेश के दुर्गम अति दुर्गम विद्यालयों के पठन-पाठन में काफी अच्छा सुधार हुआ है लेकिन सरकार की कोई ठोस नीति न होने के कारण अतिथि शिक्षकों को बार बार प्रभावित होना पड़ता है जिस कारण उन्हें अनेक प्रकार की मानसिक आर्थिक व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
जिला अतिथि शिक्षक संघ, ब्लॉक अतिथि शिक्षक संघ कार्यकारिणी द्वारा शिक्षिका अनीता मेहरा सांगा की सराहना की।।।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *