लमगड़ा: जीआईसी पिपली के अजय ने चक्का फेंक discus throw में जीता स्वर्ण
जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ के प्रथम दिन अंडर 17 बालक वर्ग चक्का फेंक में लमगड़ा ब्लॉक के रा. ई. का. पीपली विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र अजय सिंह सेन ने 30.8 मी. की दूरी फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
स्कूल के व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वह देहरादून में होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक श्री विनोद कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह व ब्लॉक के समस्त व्यायाम शिक्षकों ने छात्र को शुभकामनाएं तथा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया।
