• Wed. Dec 17th, 2025

    राहुल, ममता व कार्तिकेय ने की मैदान फतेह,श्रीराम विद्या मंदिर में हुई मिनी मैराथन

    Latest news webfastnews

    अल्मोड़ा। श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव में शैक्षिक जागरूकता के तहत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ बसोली से बरोली तक आयोजित की गई। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग में राहुल ओरम, कार्तिकेय और ममता ने बाजी मारी।

    द दून कॉलेज और डॉ. लीलाधर भट्ट श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव ताकुला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ के जूनियर वर्ग में दून स्कूल के राहुल ओरम ने प्रथम, सीनियर वर्ग में कार्तिकेय कांडपाल और सीनियर बालिका वर्ग में ममता बिष्ट ने सबसे तेज दौड़ लगाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्रीन हिल्स संस्था की डॉ. वसुधा पंत, डॉ. गोकुल सिंह रावत, डॉ. विनोद पांडे, राजेश बिष्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र पंत, मीनाक्षी पाठक, ललित पंत, शैलेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन जोशी, चंद्रप्रकाश, मनोज बिष्ट, प्रमोद परागाई, ललित मोहन पंत, तनूजा आदि मौजूद रहे।

    .

    देखिये वीडियो नैनीताल: पानी के तेज बहाव में पलटी बस

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *