• Wed. Dec 17th, 2025

    सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

    ✳️ देहरादून स्थित राजभवन में आज आकाशवाणी के मन की बात 100 की विशेष स्‍क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह उपस्थित रहेंगे।
    ✳️ संघर्षरत सूडान से 70 से ज्यादा देशों के लोग जेद्दा पहुंचे हैं। अधिकांश को अगले कुछ दिनों में उनकी सरकारों द्वारा व्यवस्थित चार्टर विमानों के माध्यम से उन्‍हें गंतव्‍य तक पहुंचाने की उम्मीद है। संघर्षरत क्षेत्र से लोगों का भूमि, वायु और समुद्र मार्ग से पलायन जारी है।
    ✳️ गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को विश्‍व हिंदू परिषद नेता नंदकिशोर रूंगटा के अपहरण और भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत ने उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
    ✳️ सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा स्व-नियमन अप्रभावी साबित हुआ है और इसके लिए एक नियामक प्राधिकरण की आवश्यकता है।
    ✳️ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय वैदिक विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि वेदों ने मानवता को सत्य, न्याय और पवित्रता पर आधारित उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाया है।
    ✳️ ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन ने कॉलेज में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए चार लाख पौंड छात्रवृत्ति की घोषणा की है। 50% छात्रवृत्ति भारत की छात्राओं को दी जाएगी
    ✳️ केरल में एक गुस्सैल हाथी, जिसने उडूक्की जिले के संथमपारा इलाके के चिन्नाक्कनाल गांव में लोगों को परेशान कर रखा था, उसे शनिवार दोपहर बेहोश कर दिया गया। इस हाथी को रिहायशी बस्ती से दूर किसी अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
    ✳️ नोएडा में जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़के पकड़े गए हैं। लड़को का नाम सरगुन और धीरज है, लड़की का नाम कोमल है। इन लोगों ने शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी से प्रेरित होकर यह काम किया है। इनके पास से कुल 54 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
    ✳️ अमेरिका के टेक्सस में एक बंदूकधारी ने आठ साल के बच्चे समेत पांच लोगों की हत्या कर दी। दो महिलाओं के शव के नीचे से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।यह घटना क्लीवलैंड में हुई ।
    ✳️नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने शनिवार को देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के उन्नयन में सहायता और सहयोग के लिए चीन की सराहना की।
    ✳️ कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने अमिताभ बच्चन से प्रदर्शनकारियों के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया। “प्रिय श्री बच्चन: आपको न्याय की मांग करने वाली भारत की महिला कुश्ती चैंपियन के बारे में पता होना चाहिए। वे भारत की सबसे प्रभावशाली आवाजों से समर्थन के पात्र हैं। आपका टी 4633 उनकी आवाज उठाने में मदद कर सकता है। वे आपके और अन्य सुपरस्टार से समर्थन के पात्र हैं। कृपया अपनी आवाज उठाएं।”

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *