◆ एच. एस. प्रणॉय बी डब्ल्यू एफ सुपर थाउजैंड टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
◆ हरियाणा I मुख्यमंत्री ने आज करनाल में राज्य के पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की। इन्हें राज्य सरकार की वॉल्वो बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।
◆ रोजगार मेले के तहत आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70 हजार नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वे इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।
◆ महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया।
◆ दिल्ली में कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, आरोपी गिरफ्तार हुआ।
◆ भारतीय खेल प्राधिकरण(SAI) ने एशिया कप जीतने के बाद महिला जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ियों का बंगलौर हवाईअड्डे पर स्वागत किया।
◆ भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज़ दौरे के कार्यक्रम का एलान, दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी भारतीय टीम।
◆ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश सचिवालय के करीब स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी आग। आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य विभागों की महत्वपूर्ण फ़ाइलें इस आग में जल कर राख हो गई हैं
◆ संघ लोक सेवा आयोग ने लोकसेवा परीक्षा 2023 प्रारंभिक के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कुल 14 हजार छह सौ 24 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।
◆ केंद्र सरकार ने ‘CoWIN डेटा लीक’ रिपोर्ट का जवाब दिया है, डेटा को ‘पूरी तरह से सुरक्षित’ बताया है। पहले की रिपोर्टों में कहा गया है कि CoWIN पोर्टल का डेटा, जिसका उपयोग कोविड टीकाकरण प्राप्त करने वालों के व्यक्तिगत विवरणों के भंडार के रूप में किया गया था, टेलीग्राम पर लीक हो गया है, जिसमें कई भारतीय नागरिकों का विवरण भी शामिल है।
