• Mon. May 25th, 2026

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

विश्व दुग्ध दिवस world milk day

स्थिरता, आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण के लिए डेयरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का जश्न मनाने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

✳️ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी नगर’ किया जाएगा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की।

✳️ पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित एक न्‍यायालय ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 19 जून तक की जमानत दे दी है। 
✳️ रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के एक गांव में यूक्रेन की गोलाबारी में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। 

✳️ भारत के सकल घरेलू उत्पादन ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में छह दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

✳️ इटावा: आज सुबह लवेदी थाना क्षेत्र में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। शवों को देखकर लग रहा है कि वह 10-15 दिन पुराने हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है।
✳️ भारत ने चार जुलाई को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन समिट वर्चुअली कराने का फ़ैसला किया है।
✳️ यूएन ने चेतावनी दी है कि अगर आर्थिक और राजनीतिक संकट बिगड़ता है, तो आने वाले महीनों में पाकिस्तान में खाद्य असुरक्षा बढ़ने की संभावना है।

✳️ आज 1 जून 2023, से प्रतिदिन शाम 7:30 से 7:40 बजे तक आकाशवाणी के देहरादून और अल्मोड़ा केंद्र से कुमाऊंनी प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया जाएगा।

✳️ दिल्ली: कृष्णा नगर इलाके में एक फ्लैट के अंदर से दो शवों के पाए जाने की सूचना आई। DCP शाहदरा रोहित मीणा ने बताया, “हमें रात 8 बजे एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां से 65 वर्ष की महिला और उनकी 36 वर्षीय बेटी का शव मिला।

✳️ उत्तर कोरिया ने बताया है कि अंतरिक्ष में पहली जासूसी सैटेलाइट भेजने का उसका प्रयास नाकाम हो गया है।
✳️ मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में 1 से 2 जून तक बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *