• Thu. Feb 12th, 2026

सुबह सवेरे: देश दुनियां की बड़ी हलचल

✳️ जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में जी20 शिखर सम्मेलन समारोह के लिए सांस्कृतिक अकादमी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।
✳️ पश्चिम बंगाल: एगरा में स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मृत्यु हुई है।
✳️ रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने इंदौर से भारत गौरव पर्यटन रेलगाडी श्रृंखला में इंदौर-पुरी गंगासागर भव्य काशी यात्रा रेलगाडी को रवाना किया। इसमें 458 यात्री सवार हैं।
✳️प्रधानमंत्री 19 मई से तीन देशों – जापान, पापुआ न्‍यू गिनी और आस्‍ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। वे 19 से 21 मई तक जापान में हिरोशिमा की यात्रा करेंगे और G7 शिखर बैठक में हिस्‍सा लेंगें।
✳️ फ्रांस में 76वां कांस फ़िल्म फेस्टिवल आरंभ हो गया है। माइकल डगलस और कैथरीन डेनेउवे ने फिल्म महोत्सव आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की जो अगले 12 दिनों तक चलेगा।
✳️ संघ लोक सेवा आयोग ने मणिपुर की स्थिति की समीक्षा के बाद सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2023 के इम्फाल सेंटर के उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक केंद्र प्रस्तावित किया है।

✳️ स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडवी ने कहा है कि भारतीय चिकित्‍सा उपकरण उद्योग अगले 25 वर्षो में विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्‍व कर सकता है।
✳️ सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को बंद करने और उसका पता लगाने के लिए संचार साथी पोर्टल का शुभारम्‍भ किया।
✳️ भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर ।
✳️ पिछले साल अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेजने के बाद विवादों से घिरीं असम पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।

✳️ टूरिस्ट वीज़ा पर सऊदी अरब जाने वाले लोग हज के समय में हज और उमरा नहीं कर पाएंगे।
✳️शाहरुख खान से मुलाकात के बाद फोटो शेयर करते हुए बोले अमेरिकी राजदूत, ‘ ये मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है’।



By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *