• Wed. Dec 17th, 2025

    संगीत निर्देशक ,गायक रूपकुमार राठौड़ ने बिनसर में गाया बेडू पाको बारोमासा कठधारा (बिठुलिया) में मनाई अपनी शादी की सालगिरह

    अल्मोड़ा – भारतीय संगीत निर्देशक,पार्श्व गायक रूपकुमार राठौड़ और सुनाली राठौड़ ने बिनसर के कठधारा (बिठुलिया) में मनाई अपनी शादी की सालगिरह। बिनसर में खाली स्टेट में लगभग हर वर्ष विगत 40 वर्षो से वे  आते रहे हैं। इस वर्ष खाली स्टेट से बिनसर में विलेजवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोत्साहित ग्रामीण पर्यटन के गांव में उन्होंने ग्राम पर्यटन समिति कठधारा में ग्रामीणों के साथ “बेड़ू पाको बारामासा, नरेन काफल पको चेता”गीत गाया और ग्रामीण आतिथ्य को महसूस किया।

    उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा संचालित सामुहिक रूप से संचालित इस कार्य की सराहना कर उनकी तथा विलेज वेज की सोच की सराहना कर इसे एक अलग अनुभव बताया। ग्रामीण लोगों ने भी उनके आगमन को एक विषेश अनुभव बताया। रूपकुमार राठौड़ हिंदुस्तानी गायकी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने देश की कई फिल्मों में बहुत प्रभावशाली गीत गाए हैं। वो और इनकी पत्नी सोनाली राठौड़ भी कई अलबम में उनके साथ गीत गाए हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *