X

गरमपानी: ड्राइवर को आँख क्या लगी एम्बुलेंस में घुस गई कार, चार घायल

ड्राइवर को आँख क्या लगी एम्बुलेंस में घुस गई कार। नैनीताल जनपद के अल्मोड़ा राजमार्ग पर स्थित गरमपानी में एक टैक्सी कार सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस के पीछे से घुस गई। दुर्घटना में टैक्सी में सवार चार लोग घायल हुए हैं।

खैरना पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया है। घटना का कारण टैक्सी चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 4 बजकर 50 मिनट पर खैरना पुलिस को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप गरमपानी के पास दुर्घटना हो गयी है। इस सूचना पर खैरना पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पुलिस कर्मी प्रयाग जोशी व जगदीश धामी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि हल्द्वानी से भनोली अल्मोड़ा को जा रही टैक्सी कार संख्या यूके01टीए-4456 चालक पंकज पांडे पुत्र पीतांबर दत्त पांडे निवासी कसेड़ मनिया तहसील भनौली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा को नींद की झपकी आने के कारण सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस संख्या यूके07जीए-2547 से टकरा गई।

दुर्घटना में टैक्सी में सवार 22 वर्षीय हिमांशु आर्य पुत्र गणेश राम निवासी कामा कनल पोस्ट बग्वालीपोखर थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, हेम जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी धमेड़ा पोस्ट बानठोक पनुवानौला जिला अल्मोड़ा, 56 वर्षीय खीम सिंह पुत्र आन सिंह निवासी पितना पोस्ट बसंतपुर थाना लंमगड़ा जिला अल्मोड़ा व 34 वर्षीय अविनाश पुत्र चंद्रशेखर केरला घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल गरमपानी के अस्पताल पहुंचाया। वहां से उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल रहें।

This post was published on 05/07/2023 5:37 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post