हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगी रोक, पालन न करने पर होगी कार्रवाई
नैनीताल। हल्द्वानी शहर में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ये जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अब गलियों में ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि टैक्सी, टेंपो, ऑटो निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगे। इसके अलावा जीरो जोन में ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा अन्य वाहन हो या फिर ट्रक, अगर प्रेशर हार्न मिला तो चालक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कोतवाली की पीसी-1, थाना बनभूलपुरा की पीसी-2 चीता मोबाइल और थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा के रात्रि अधिकारी सुबह 4 बजे से बस स्टेशन और केएमओयू स्टेशन में यातायात के नियमों का पालन कराया जाएगा।
ई-रिक्शा चालक की गुंडागर्दी, महिला होमगार्ड से अभद्रता हल्द्वानी। मुखानी चौराहे पर महिला होमगार्ड सिपाही द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर टोकने में ई-रिक्शा चालक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए महिला होमगार्ड से अभद्रता कर दी। इसके बाद मौके से भागने लगा। होमगार्ड ने ई-रिक्शा रुकवाने का प्रयास किया तो…
नैनीताल/हल्द्वानी : अब टैक्सी बाइक चालकों और उनके वाहनों का भी होगा सत्यापन जिलाधिकारी वंदना ने देर साय शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश। नैनीताल में किया जाएगा taxi बाइक का सत्यापन, taxi bike का संचालन नियंत्रित करने…
मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा…