X

कैंचीधाम के पास खाई में गिरे दो वाहन

कैंचीधाम के पास खाई में गिरे दो वाहन

नैनीताल: उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में कैंचीं धाम के समीप खड़ी कार को टक्कर मारकर खाई में गिरी दोनों गाड़िया। राहगीरों ने मदद कर बचाई जान। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।नैनीताल में भवाली से कैंचीं धाम मार्ग में एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 06 ए यू 5821खड़ी थी, अचानक, भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाती एक सफेद रंग की पिकअप आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन खाई में जा गिरे।वाहनों को खाई में गिरता देख, राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और फिर सी.एच.सी.भवाली भेजा गया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी अंकित कुमार अपनी कार से कैंची धाम दर्शन को आये थे जब ये हादसा हो गया। भवाली से कैची की तरफ आ रही सफेद पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे, और घायल हो गये।

This post was published on 23/09/2024 5:36 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post