• Wed. Dec 17th, 2025

    महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस महिलाओं का कर रही गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन

    नैनीताल पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु महिलाओं से हर स्तर पर जाकर कराया जा रहा है गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन

    एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों और महिला हेल्पलाइन प्रभारी को गौरा शक्ति मॉड्यूल का प्रचार प्रसार करने, स्थानीय महिलाओं से मॉड्यूल में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए जाने और अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज दिनांक 03.03.2023 को उ0नि0 सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हल्द्वानी व टीम द्वारा महिला व बाल विकास विभाग के प्रभारी/टीम के समन्वय से नगर निगम सभागार में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजरों को गौरा शक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत त्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया गया। सभी को ऐप में निहित गौराशक्ति की विस्तृत जानकारी दी गई व रजिस्ट्रेशन करवाए गए।

    सभी महिलाओं से अपने परिजनों और मित्रों के मध्य इन महत्वपूर्ण सुविधाओं व ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील भी की गई जिससे कि समाज में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *