• Mon. May 25th, 2026
web fast news logo

अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र में स्थित धामदेव में आज सालम क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे। यहाँ पहुँचकर उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता ने सीएम का स्वागत किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह को आज युवाओं ने प्रेरणा लेनी चाहिए। उनको वह सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। वही यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जाँच की जा रही है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, यही नही ऐसी गड़बड़ियां करने वालो के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। जिसमें उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, रासुका यहाँ तक कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी, उनकी संपती तक जब्त की जाएगी।

वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *