• Sat. Mar 21st, 2026

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष: महतगांव के बच्चों के प्रदर्शित किए विज्ञान के कार्यकारी मॉडल

    द्वाराहाट, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल विद्यालय महतगांव में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यपक ध्यान सिंह रौतेला ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए और सीवी रमन को याद करते हुए कहा कि धरती की उत्पत्ति के समय से ही विज्ञान एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में रहा है, सीवी रमन की क्रतिकारी खोज “रमन प्रभाव” का उपयोग पदार्थों की रासायनिक संरचना की पहचान करने के लिए और हानिकारक रेडियोएक्टिव तत्वों की सुरक्षित दूरी से अध्यन करने के लिए किया जाता है। आज की प्रदर्शनी में अंजली , दीपिका, वैष्णवी, नवीन, भास्कर, दिव्या, हर्षित, मनीष, नीरज समेत कई छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस मौके पर मोनाल, काफल, ब्रह्मकमल और बुरांश सदन के बच्चों द्वारा उत्सर्जन तंत्र, स्वशन तंत्र, मानव हृदय, सूर्य घड़ी, तड़ित चालक, सोलर पावर, प्रकाश संश्लेषण जैसे कई कार्यकारी मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षा पंकज पंत, चंदन बोरा, दीपक पाण्डेय और एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *