• Mon. May 25th, 2026

श्रीनगर /कीर्तिनगर 28 फरवरी आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति गुरिल्ला संगठन के श्रीनगर, कीर्तिनगर प्रभारी अनिल भट्ट ने बताया कि गुरिल्लों का एक दिवसीय प्रदर्शन अब 2मार्च को टनकपुर में होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 9अगस्त को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरिल्लों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया था।कई माह बाद 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक भी हुई किन्तु अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देषों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और न, ही कोई प्रत्युत्तर दिया है । इस बीच गुरिल्लों द्वारा मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात कर समीक्षा बैठक बुलाये जाने की मांग की परिणाम स्वरूप दो सप्ताह पूर्व विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पुनः पत्र लिखकर कर गुरिल्लों के संबंध में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराने हेतु रिमाइंडर भी भेजा गया फिर भी अधिकारियों की ओर से कोई जबाब नहीं आया है और न ही केन्द्र सरकार कुछ कर रही है इसलिए गुरिल्लों ने पुनः स्थान स्थान पर धरने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है इस क्रम में 2मार्च को टनकपुर में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा तथा आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी। टनकपुर प्रदर्शन में कुमाऊं क्षेत्र के साथ साथ गढ़वाल मंडल के गुरिल्ले भी भागीदारी करैंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *