• Thu. Feb 12th, 2026

एनयूजे उत्तराखण्ड ने इस विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक कचरा साफ कर किया पौधारोपण

Haridwar. नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने इस विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम के साथ कार्य करते हुए पौधारोपण किया। संस्था ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण की तरफ, उनकी जिम्मेदारी की भी याद दिलाई।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट की पहल पर संगठन के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तदत लोगों ने सर्वप्रथम कड़ी मेहनत से बड़ी मात्रा में जमीन में दबा प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला और उसके बाद गढढे तैयार कर उनमें छायादार पौधे रोपे। इसके बाद पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये गये।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर और उसके आसपास से एक छोटी सी शुरूआत करें, और कोई भी व्यक्ति कूड़ा-कचरा न फैलाएं। सभी लोग पानी बचाएं, अधिक पेड़ लगाएं और प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें । उन्होंने कहा कि दूसरों को भी यह संदेश दें । सभासद राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है स्वच्छ हवा, पानी, भोजन और सुंदरता। उन्होंने कहा कि अब हमारी बारी है कि हम इसे बचाकर कुछ वापस दें। त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि भोजन, पानी, आश्रय और अन्य चीजों की हमारी ज़रूरत हमारे आस-पास के पर्यावरण पर निर्भर करती है। लेकिन मनुष्य ही वह जीव है जो प्राकृतिक पर्यावरण और प्र्रकृति के संतुलन को नष्ट करने में सबसे आगे है, उन्होंने कहा कि इससे मावन जीवन और पृथ्वी के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है।

पौधा रोपण कार्यक्रम में सुदेश आर्या, भगवती प्रसाद गोयल, विक्रम सिंह सिद्धु, प्रमोद कुमार, सूर्यासिंह राणा के साथ ही शिवालिकनगर पालिका के वार्ड नौ के सभासद राधेश्याम कुशवाहा, पूर्व सभासद अंकुर यादव, समाजसेवी दिगविजय सिंह यादव, बबली सिंह, विद्या, चौ0 रहतू सिंह आदि शामिल रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *