• Tue. Apr 21st, 2026

    बेहोश कर माल लूटकर रफ़ू चक्कर हुए जहर खुरानी को पुलिस ने घड़ दबोचा

    Byswati tewari

    Mar 14, 2023

    कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर, माल उड़ाकर नौ दो ग्यारह होने वाले जहर खुरानी को कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

    रविवार 12 मार्च को वादी वीर बहादुर देवकोटा पुत्र सतवीर देवकोटा निवासी ग्राम क्योरा भवाली मूल निवासी ग्राम व थाना वरदिया नेपाल राष्ट्र द्वारा कोतवाली लालकुआं में में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक- 09-03- 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी व उसके दोस्त पुणे रावत को हल्द्वानी से नेपाल जाते समय हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनको नशा होने पर रास्ते हल्दूचौड क्षेत्र के मोटहल्दू के आस -पास में दोनों की जेब से कुल ₹13500/ तथा एक मोबाइल कीपैड चोरी कर ले जाने तथा वादी व उसके दोस्त को नशे की हालत में हल्दूचौड क्षेत्र में छोड़ जाने के संबंध में दाखिल की। दाखिल तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा FIR No- 61/23 धारा- 328/379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

    पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जहर खुरानी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात नैनीताल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी जनपद नैनीताल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं जनपद नैनीताल के निर्देशन तथा श्री डी.आर. वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, श्री हरेंद्र नेगी व0उ0नि0 कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के द्वारा मय पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी, पूछताछ व गहनता से सीसीटीवी फुटेज आदि के अवलोकन के पश्चात मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13-03-2023 को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर यात्री से पैसे व मोबाइल चोरी की घटना में प्रकाश में अभियुक्त हेमराज सिंह पुत्र बल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महावे जिला दैलेख नेपाल राष्ट्र उम्र 22 वर्ष को चोरी गए कुल रुपए 9500/ तथा कीपैड मोबाइल के साथ बनभूलपुरा से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर जाने वाले पटरी पर पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है
    अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी तथा अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 2500/ रुपए के इनाम की घोषणा की गई है

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *