नवसृजित थाना देघाट पुलिस की गिरफ्त में आये मेरठ के 02 गांजा तस्कर, स्विफ्ट डिजायर में ले जा रहे थे लगभग तीन लाख का गांजा भरकर
नवनियुक्त एसएसपी रचिता जुयाल अल्मोड़ा का नशे पर ताबड़तोड़ प्रहार, शराब तस्कर के बाद अब 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार
कल बुधवार 28 फरवरी ब2023 को सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL3CBS-4434 को रोककर चैक किया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नवसृजित थाना देघाट में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत* कर आवश्यक कार्यवाही की गई । तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।
मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों तस्कर गांजे को पौड़ी जनपद क्षेत्र से एकत्र कर मेरठ की ओर ले जा रहे थे, तस्करों का उद्देश्य गांजे की छोटी छोटी पुड़िया युवाओं में बेचकर उनको नशे के जाल में फंसाना व अधिक लाभ अर्जित करना था ।
पकड़े गए अभियुक्तों में शुभम कुमार उम्र-26 वर्ष पुत्र तिमराज सिंह और नीरज चौहान उम्र-36 वर्ष पुत्र तेजेन्द्र सिंह चौहान दोनों वार्ड नं0-25 सैक्टर-03 जाग्रति विहार थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ उ0प्र0 के निवासी हैं।
जिनसे बरामदगी- कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा जिसकी कीमत 2,83,665 रु0 आँकी गयी हैं।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, हे0 कानि0 मनोज कुमार पाण्डे, हे0कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी
,कानि0 नीरज सिंह शामिल रहें।
