• Sun. Feb 15th, 2026

अल्मोड़ा: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम सिमल्टी में किया गया एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम

कल 31 जनवरी को ग्राम पंचायत सिमल्टी उरेडी  (दाड़िम उडयारी) विकास खंड लमगड़ा में ग्राम प्रधान श्रीमती कमला खोलिया की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रतिनिधि  अरविन्द बिष्ट एव श्री विजय फर्त्याल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम सिमल्टी में किया गया।


कई जानकारियां व सुझाव दिए गए
जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने वह दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी, आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी और पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई।  हाथ सही तरीके से साफ करें ।कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें । साफ सफाई का ध्यान रखें। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय समय से चलाने की आवश्यकता है आदि बऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए।
भागीदारी रही
कार्यक्रम में दयाकिशन खोलिया कैलाश राम देवीदत्त खोलिया नीमा खोलिया मीना खोलिया प्रकाश चंद्र  गंगा देवी तारा सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *