X

सहायक परिवहन निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

विजिलेंस ने रूड़की में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।परिवहन सहायक निरीक्षक नीरज प्रति ट्रक अवैध रुप से 2500 रुपए हर महीने के हिसाब से 10 हजार रु० रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत के बाददून की सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर ट्रैप टीम ने गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रुड़की में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

_____________________

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। सीबीएसई ने बुधवार को परीक्षाओं की तिथि की घोषणा करते हुए डेटशीट जारी कर दी। दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी।
परीक्षा प्रातः 10.30 बजे से शुरू होगी। दसवीं कक्षा में 15 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जबकि, बारहवीं में पहले दिन इंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षाएं होंगी। डेट शीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov. in पर देखी जा सकती है।

This post was published on 21/11/2024 12:45 PM

Categories: सबसे FAST
Tags: CBSE
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post