उखीमठ: महिलाओ ने राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया योग दिवस
रुद्रप्रयाग। उखीमठ तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए आज पतंजलि योगपीठ के महिलाओं योगा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।
इस योग दिवस में पतंजलि योगपीठ के महिला पदाधिकारियों ने अलग अलग तरीके से महिलाओं को योगा प्रशिक्षण देकर जागरूक किया।
इस ये योगा दिवस में मंच संचालन गुडी,व योगा प्रशिक्षण मीना नौटियाल व बबिता भट्ट के द्वारा किया गया।
अखोड़ी गाव की मीना नौटियाल ने बताया हम पतंजलि योगपीठ के अंतर्गत अलग अलग जगहों पर अलग अलग समय पर महिलाओं को योगा का प्रशिक्षण देते रहते हैं।
आज़ ऊखीमठ की महिलाओं ने इस योगा दिवस में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी गुडी भंडारी, ऊखीमठ तहसील के प्रभारी मीना नौटियाल, पूर्व जिला प्रभारी बबीता भट्ट, जिला संरक्षक प्रभारी राजेश्वरी सेमवाल, आदि महिलाएं मौजूद रहे।
