• Fri. Apr 24th, 2026

    साहित्यकार डॉ० हेम चंद्र दुबे स्मृति बाल नाटक लेखन पुरस्कार और शंकर लाल साह स्मृति कुमाऊंनी निबंध लेखन पुरस्कार 2023 से सम्मानित

    Latest news webfastnews

    कुमाऊंनी में उत्कृष्ट बाल नाटक व निबंध लेखन के लिए साहित्यकार डॉ० हेम चंद्र दुबे को सम्मानित किया गया है।

    उन्हें स्मृति बाल नाटक लेखन पुरस्कार और शंकर लाल साह स्मृति कुमाऊंनी निबंध लेखन पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया। पिथौरागढ़ में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में डॉ. दुबे को यह सम्मान दिया गया। अब तक दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके डॉ. हेम चंद्र दुबे, बागेश्वर जिले के पंडित बीडी पांडे परिसर में कला संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

    शिक्षण के अलावा साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. दुबे अब तक कुमाऊंनी में चार और हिंदी में पांच पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। लोक साहित्य में भी उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने लेखन की शुरूआत 1987 में समाचार पत्रों में पत्र लेखन से की। बाद में वह हिंदी, कुमाऊंनी साहित्य लेखन करने लगे। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

    उनकी उपलब्धि पर बीडी पांडेय परिसर की निदेशक डॉ. दीपा कुमारी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी, डॉ. जीवन सिंह गढ़िया समेत परिसर के सभी प्राध्यापकों और जिले के साहित्यकारों ने खुशी जताई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *