टाइगर 3: मूवी थिएटर के अंदर फोड़े पटाखे, दर्शकों में फैली दहशत
‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान मालेगांव थिएटर के अंदर सलमान खान के प्रशंसकों ने पटाखे फोड़े
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक मूवी थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात मालेगांव छावनी इलाके में मोहन सिनेमा में हुई।
उन्होंने कहा, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान प्रशंसकों के एक समूह ने थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े, जिससे फिल्म देखने वालों में दहशत फैल गई।
अधिकारी ने कहा, पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 435 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
वहीं सोमवार को सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों से किसी को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लेने के लिए कहा।
शाहरुख खान और काजोल स्टारर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ( डीडीएलजे ) पूरे भारत में रिलीज होगी, यश राज फिल्म्स ने पुष्टि की है। YRF के डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने कहा, "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अपनी ऐतिहासिक रिलीज के बाद से पीढ़ियों से भारत और भारतीयों के…
12th फेल मूवी के रियल हीरो IPS मनोज पत्नी संग पहुंचे अल्मोड़ा अल्मोड़ा। 12वीं फेल फिल्म के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी अल्मोड़ा पहुंचे हैं। दोनों ने यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया।मनोज ने कहा कि फिल्म के जरिए दर्शकों…
फिल्म सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो' कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र चिदानंद नाइक की फिल्म सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो को फ्रांस के 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘ला सिनेफ’ प्रतिस्पर्धी खंड में…