अल्मोड़ा: एसबीआई से प्रबंधक पद से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे का निधन
अल्मोड़ा। यहां रानीधारा में रहने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे (82) का निधन हो गया। वह एसबीआई में प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ माह पहले उनके पुत्र पत्रकार, आंदोलकारी और अधिवक्ता दिनेश पांडे का भी निधन हो गया था।
परिजनों ने बताया कि बीते दिवस सुबह 11 बजे पाण्डे का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पांडे मूलरूप से द्वाराहाट के पान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान समय मे वो रानीधर में अपने आवास में परिवार के साथ रहते थे। उनकी शवयात्रा आज 11 बजे उनके रानीधारा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ धाम को निकलेगी।
अल्मोड़ा। पिता की चिता में मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है। बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकती। कुछ साल पहले तक ये बात अमूमन कही जाती। आज के दौर में नहीं। अल्मोड़ा नगर में भी आज सामाजिक सोच से ऊपर उठकर तीन बेटियों ने अपने पिता की अंतिम…
मरीजों को देखते हुए डेंटल सर्जन की दिल का दौरा पड़ने से मौत मौत कब किसे अपने आगोश में ले ले कोई नहीं जान सकता। ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में ऐसा मामला सामने आया जब ओपीडी में मरीजों को देखते हुए 52 वर्षीय डेंटल सर्जन डॉ. ललित जैन की…
दुःखदः आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन उत्तराखंड कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और आज उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल, साकेत, दिल्ली में अंतिम सांस ली।केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते…