Haldwani: जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से फैली सनसनी Sensation spread by the body of property dealer in the forest
हल्द्वानी– रामपुर रोड में टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना स्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस के अनुसार हल्द्वानी रुद्रपुर रोड पर टांडा जंगल में हाईवे किनारे एस-बैंड के आगे झाड़ियों में राहगीरों ने एक अज्ञात शव पड़ा देखा। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के जज फार्म के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह अपने वाहन से मौके तक पहुंचे होंगे।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या या किसी आपराधिक एंगल से भी जांच कर रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....