• Wed. Feb 11th, 2026

अल्मोड़ा: सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले पाँच गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के थाना सोमेश्वर ने सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

    रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में  होटल, ढाबों व रेस्टोरेन्टों में शराब पीने, पिलाने व बेचने व सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु नियमित रुप से सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

     थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाने वाले 05 व्यक्तियों को 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अंकित , कमल कुमार , कुबेर रावत , दीपक कुमार , श्याम सुंदर सभी रानीखेत के निवासी हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *