• Wed. Apr 22nd, 2026

    सोमेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर गुमशुदा युवती को दिल्ली से किया सकुशल बरामद

    ByD S Sijwali

    Nov 14, 2022
    अल्मोडा -08 नवंबर को थाना सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी बालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
     प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोडा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।
    विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी थाना सोमेश्वर द्वारा टीम गठित कर तत्काल गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी।
           साइबर सेल की मदद से काफी खोजबीन के बाद अथक प्रयास से पुलिस टीम द्वारा कनॉट प्लेस दिल्ली से रविवार को गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
     पुलिस टीम

    1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी
    2-प्रभारी चौकी ताकुला धरम सिंह
    3-उपनिरीक्षक मोनी टम्टा
    4-कांस्टेबल कुलदीप सिंह
    5-महिला कांस्टेबल आसिफा खान

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *