X

SSJU: ग्रुप कमांडर ने 24वीं छात्रा वाहिनी का निरीक्षण कर ए.एन.ओ. के प्रयासों की सराहना

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में स्थापित 24 यूके गर्ल्स बटालियन का ग्रुप कमांडर, नैनीताल के कमांडर (कर्नल) बल राजेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बटालियन की ए एन ओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने 24वीं वाहिनी गर्ल्स बटालियन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारियां दी। दोनों ही अधिकारियों ने कैडेट रिया जोशी को सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की।

उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिये प्रेरक व्याख्यान दिया

ग्रुप कमांडर (कर्नल) बल राजेश सिंह ने कैडेट्स को सेना में भविष्य बनाने और अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिये प्रेरक व्याख्यान दिया उन्होंने परिसर में स्थापित 24वीं वाहिनी की ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट (डॉ.)ममता पंत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ए.एन.ओ जुझारू अधिकारी हैं। जिनके निर्देशन में कैडेट्स अनुशासित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बेहतर अनुशासन कैडेट्स में दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर पीउपस्थित जन

परिसर में स्थापित एन सी सी बटालियन और कार्यालय के निरीक्षण के दौरान  परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट,  एनसीसी 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर  एन.के. कांडपाल,कार्यकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. गीता खोलिया, श्रीमती तरदीप कौर, लेफ्टीनेंट कर्नल आर पवार (GPHQ), सूबेदार मेजर दीपेंद्र सिंह (24BN),एन के/एनए राजेंद्र सिंह, कॉरपोरल कनिका भट्ट,लांस कॉरपोरल दीपिका पिलख्वाल सहित एनसीसी के 100 से अधिक कैडेट्स उपस्थित रहे।

This post was published on 26/04/2024 2:26 AM

Categories: सबसे FAST
Tags: SSJU
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post