• Sun. Feb 15th, 2026

डोल आश्रम में 20 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर जारी

डोल – व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अल्मोड़ा के तत्वधान में लमगड़ा ब्लॉक में 20 दिवसीय ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण शिविर श्री कल्याणीका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ में आयोजित किया गया है। जिस शिविर में 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रबंधक/ स्वामी कपिलानंद महाराज संचालन प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान, नीति पांडे ने किया और उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों से खेल महाकुंभ का उत्तराखंड में सफल आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विभिन्न खेलो में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है उन्होंने बताया की आज हमारे उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के युवा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते इसलिए जिला युवा कल्याण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विकास खंडों में विभिन्न खेलों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संचालित कर रही है चौहान ने बताया सभी चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिविर के समापन पर ट्रैक सूट दिया जाएगा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने इस तरह के शिविर संचालित करने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की सराहना इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, प्रिंसिपल सदानंद पौडियाल शिक्षक,विवेक स्वरूप, नीति पांडे,पंकज तिवारी, विनीत जोशी,कौस्तबानंद जोशी, तनुज जोशी मौजूद थे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *