• Tue. Apr 21st, 2026

    ट्विटर (Twitter) की नीली चिड़िया अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की हो गई ।

    नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की डील पूरी कर दी है । मस्क ने कोर्ट की तय डेडलाइन से पहले ही ट्विटर को अपने कंट्रोल में ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) समेत कई टॉप अफसरों को भी निकाल दिया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक डील पूरी करने के साथ ही मस्क एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मस्क और ट्विटर के बीच पिछले कई महीने से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। मस्क ने ट्विटर की खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। लेकिन बाद में वह इससे मुकर गए थे। इसके बाद ट्विटर ने उन्हें कोर्ट में घसीट लिया था। अगर मस्क शुक्रवार तक इस डील को आगे नहीं बढ़ाते तो कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हो जाती। टेस्ला के CEO मस्क ने काफी किंतु-परंतु के बाद कोर्ट की तय डेडलाइन से पहले ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *